
पश्चिम बंगाल । पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सागरपाड़ा थाने के खयरतला इलाके में एक बड़ा बम विस्फोट हुआ है, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा मामुन मोल्ला के घर में हुआ, जहां बम बनाए जा रहे थे। मृतकों की शिनाख्त मामुन मोल्ला, साकिरुल सरकार और मुस्तकीन सेख के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात के समय हुआ था, जब तीनों युवक छिपकर बम बना रहे थे। धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। वे अपने घरों से बाहर निकल आए और मामुन मोल्ला के घर में आग लगी देख पुलिस को बुलाया।
पुलिस ने मौके पर आकर जांच की और शवों को कब्जे में लिया। इलाके में अब भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि बम क्यों बनाए जा रहे थे और कहां इस्तेमाल किए जाने थे? पुलिस को मामले में आतंकी कनेक्शन होने का भी शक है।