सीएम साय ने शहीद प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी को दी श्रद्धांजलि

रायपुर । सीएम साय ने प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी की शहादत पर नमन किया है। उन्होंने लिखा है कि नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में शहीद हुए प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी जी की शहादत को नमन करता हूं। शहीद बिरेंद्र कुमार सोरी जी नक्सल ऑपरेशन में वीरतापूर्ण कार्य के लिए पूर्व में आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे।*सीएम साय की श्रद्धांजलि*सीएम साय ने शहीद बिरेंद्र कुमार सोरी जी के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत पुण्यात्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। उन्होंने कहा है कि मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले हर देशभक्त का त्याग और बलिदान, हमें देश की रक्षा के प्रति प्रेरित करता रहेगा। राष्ट्र आपकी वीरता और समर्पण का सदैव ऋणी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *