दुर्ग जिले में गौठान में गायों की मौत का ममला

दुर्ग । दुर्ग जिले में गौठान में भूख-प्यास से 13 से अधिक गायों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सरपंच ने फसल बचाने के लिए 15 दिन पहले करीब 40 आवारा मवेशियों को गौठान में बंद कर दिया था, लेकिन उन्हें चारा पानी नहीं दिया गया।

इस घटना के बाद गोसेवकों ने हंगामा किया और सरपंच के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। जनपद सीईओ ने मवेशियों का पोस्टमॉर्टम कराया है और आशंका जताई है कि निमोनिया से मौत हुई है।

यह मामला नंदिनी थाना क्षेत्र के अहिरवारा के गोढ़ी गांव का है। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने गौठान बनवाए थे, लेकिन बीजेपी की साय सरकार ने उन्हें बंद करवा दिया है, जिससे मवेशी आवारा घूम रहे हैं। सरकार गोशालाओं में हर गाय के पीछे 35 रुपये खर्च कर रही है, लेकिन इसके बावजूद मवेशियों की मौत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *