जीएसटी परिषद की बैठक में क्षतिपूर्ति उपकर के भविष्य पर हुई गहन चर्चा

दिल्ली । राजधानी दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में आयोजित जीएसटी परिषद की बैठक में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत क्षतिपूर्ति उपकर के भविष्य पर गहन चर्चा हुई। इस बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़, असम, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों के वित्त मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और वित्त सचिव मुकेश बंसल ने भी इस बैठक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंत्री समूह में उपरोक्त राज्यों के सदस्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *