
कोरबा । कोरबा जिले के लैलूंगा मुख्य मार्ग के रेन्चुआ घाट के समीप में एक दर्दनाक दुर्घटना हुई। लोहे का एंगल लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें ट्रक चालक सतेंद्र पांडेय की मौके पर मौत हो गई।
ट्रक क्रमांक सीजी 04जीई 6894 रायगढ़ से लोहे का एंगल लोड कर जमशेदपुर जा रहा था। रेन्चुआ घाटी के समीप अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा गया और ट्रक में लदा सारा एंगल केबिन को फाड़ते हुए चालक के आर-पार हो गया।
वाहन का अगला हिस्सा केबिन लोहे का एंगल से पूरी तरह दब गया, जिससे चालक की मौत हो गई। ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कोतबा चौकी प्रभारी राकेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर केबिन में फंसे चालक के शव को निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की और आगे की जांच शुरू कर दी है।¹