
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। देर रात रिंग रोड पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 25 वर्षीय बिहारी लाल नामक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो का चालक वाहन को बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन चालक की पतासाजी में जुट गई है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।