
भिलाई। बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने बीएसपी के नए ईडी वर्क्स राकेश कुमार से मिलकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता ने उन्हें भिलाई नगर और यहां के एंसीलरी इंडस्ट्रीज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां मान्यता प्राप्त 147 एंसीलरी उद्योग कार्यरत हैं, जो न केवल बीएसपी बल्कि पूरे देश के बड़े उद्योगों को कलपुर्जे की आपूर्ति करते हैं।
रतन दासगुप्ता ने ईडी वर्क्स से अनुरोध किया कि वे यहां के एंसीलरी उद्योगों का दौरा करें तो काफी खुशी होगी। इस पर ईडी राकेश कुमार ने नए वर्ष में एंसीलरी उद्योगों के दौरे का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव श्याम अग्रवाल, उपाध्यक्ष शशिभूषण, कोषाध्यक्ष सुरेश चावड़ा, अवी सहगल मौजूद थे। इस मुलाकात के दौरान बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और ईडी वर्क्स के बीच उद्योगों के विकास और उनकी समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई।