
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक होगी। यह बैठक दोपहर तीन बजे से महानदी भवन में होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने के बाद मुहर लगने की संभावना है।
बैठक में धान खरीदी की व्यवस्था को लेकर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा नक्सलवाद पुनर्वास नीति संशोधन पर भी फैसला लिया जा सकता है। निकाय और पंचायत चुनाव को एक साथ कराने पर भी मंत्रिमंडल में चर्चा के बाद मुहर लग सकती है।
13 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार का गठन हुआ था। सरकार का एक साल पूरा होने वाला है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार किसी बड़ी योजना का ऐलान कर सकती है।
मुख्य बिंदु:
- मंत्रिमंडल की बैठक आज दोपहर तीन बजे से महानदी भवन में होगी।
- बैठक में धान खरीदी की व्यवस्था, नक्सलवाद पुनर्वास नीति संशोधन और निकाय और पंचायत चुनाव पर चर्चा हो सकती है।
- सरकार का एक साल पूरा होने वाला है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार किसी बड़ी योजना का ऐलान कर सकती है।