रायपुर में बड़ी आगजनी: अज्ञात लोगों ने एक के बाद एक आठ गाड़ियों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, 7 दो पहिया और एक ऑटोरिक्शा जलकर खाक हो गए

रायपुर । रायपुर के आरडीए कॉलोनी, बोरियाखुर्द में बीती रात अज्ञात लोगों ने एक के बाद एक आठ गाड़ियों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आगजनी में 7 दो पहिया और एक ऑटोरिक्शा जलकर खाक हो गए। आगजनी इतनी भयावह थी कि आग से आस-पास के घर तक जा पहुंची। पीड़ित परिवारों ने जानबूझकर आग लगाए जाने की आशंका जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *