
बिलासपुर । बिलासपुर में कांग्रेस की बैठक में जिला प्रभारी महामंत्री सुबोध हरितवाल और कांग्रेस नेता राजेश पांडे के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने राजेश पांडे से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।
बुधवार को बिलासपुर के कांग्रेस भवन में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के संबंध में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें मुख्य रूप से पीसीसी चीफ दीपक बैज भी शामिल हुए थे। बैठक में पूर्व मेयर राजेश पांडे को बोलने का मौका नहीं दिया गया, जिसके बाद राजेश पांडे और सुबोध हरितवाल के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई। बैठक में मौजूद कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने दोनों नेताओं के बीच सुलह कराई थी।