भिलाई में रिटायर CISF जवान पर बदमाशों ने किया हमला, सर्विस रिवाल्वर से चलाई गोली

भिलाई । भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र में एक रिटायर CISF जवान पर बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में जवान के चेहरे पर गहरी चोट आई है। घटना शनिवार रात की है।

पुलिस के मुताबिक, मरोदा निवासी आदतन बदमाश शंभू और विजय चौधरी ने रिटायर CISF जवान राकेश सिंह भदौरिया से उनकी बाइक की चाबी मांगी। जब राकेश ने मना कर दिया, तो बदमाशों ने उस पर कटर से हमला कर दिया।

हमले में राकेश के बाएं कान के नीचे चोटें आई हैं। जब ज्यादा खून बहने लगा, तो उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनते ही बदमाश भाग गए।

राकेश ने इसकी सूचना नेवई पुलिस को दी। उसके परिचितों ने इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। राकेश के चेहरे पर 4-5 टांके लगे हैं। अभी उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

इस मामले में नेवई पुलिस ने आरोपी शंभू और विजय चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *