
गरियाबंद । गरियाबंद जिले के थाना जुगाड़ क्षेत्रातंर्गत अमाढ़ जंगल में गुरुवार सुबह नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया। इस दौरान नक्सलियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। नक्सली पुलिस पार्टी को भारी पड़ते देख अपने डेरा छोड़ भाग गये।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, गरियाबंद डीआरजी, कोबरा-207बीएन, ओडिशा एसओजी (नुआपाड़ा एवं नवरंगपुर), सी.आर.पी.एफ.-211बीएन 65बीएन की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया। इस दौरान नक्सलियों का एक सिंगल शॉट रायफल, नक्सल साहित्य व अन्य समाग्रियां बरामद की गईं। सर्चिंग पश्चात् सभी पुलिस बल सकुशल अपने-अपने ईकाई की ओर वापस लौट गए हैं।