छठ पर्व के लिए तालाब सजाए जा रहे हैं।



भिलाई । भिलाई नगर निगम भिलाई क्षेत्र में छठ त्यौहार प्रारंभ हो गया है। आयुक्त बजरंग दुबे के निर्देशानुसार सभी तालाबों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था अच्छी की जा रही है। तालाबों का रंग रोगन किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रमुख चौक चौराहा पर प्रकाश व्यवस्था भी की जा रही है जिससे श्रद्धालु सुबह सुबह शाम जब भी घाट पर जाएं उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो यही प्रयास है। सभी लोग श्रद्धापूर्वक छठ पर्व को मानावे। इसके साथ ही लिए सभी तालाबों पर सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। बैरी केट लगाए गए हैं। सफाई व्यवस्था के लिए पूरी टीम सजक रहेगी डस्टबिन भी रखा गया है। विसर्जन के लिए कुंड भी बनाया गया है। सभी सभी श्रद्धालु लोग उसका उपयोग कर सकते हैं। तालाबों को व्यवस्थित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *