
बलरामपुर । बलरामपुर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। बड़े भाई ने मामूली विवाद के चलते अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और आसपास इलाके में सनसनी फैली हुई है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना मामूली विवाद के चलते हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इससे पहले धमतरी से भी हत्या का मामला सामने आया था, जहां मामूली विवाद के चलते एक युवक ने दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। मौके पर एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
यह घटनाएं प्रदेश में बढ़ते अपराध की ओर इशारा करती हैं। पुलिस प्रशासन को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।