
बलरामपुर । बलरामपुर के सनवाल थाना क्षेत्र में रहने वाले लोकेश कुमार गुप्ता 29 अक्टूबर से लापता थे। परिजनों ने 1 नवंबर को सनवाल थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पांच दिन बाद ग्रामीणों ने डाबरी में युवक का शव तैरते हुए देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
वाड्रफनगर एसडीओपी राम अवतार ध्रुव ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट 1 नवंबर को ही दर्ज कर ली गई थी। पुलिस गुम इंसान की तलाश कर रही थी, परिजन भी काफी प्रयास कर रहे थे। डबरी में मिले शव को पुलिस एफएसएल टीम के आने के बाद निकालकर पीएम के लिए भेजा जाएगा ¹।