दिवाली एवं छठ पर्व के अवसर पर 12 करोड़ 22 लाख के लगभग भुगतान हुआ आयुक्त के प्रयास से


भिलाई । नगर निगम भिलाई में शासन से प्राप्त मार्गदर्शन के अनुसार आयुक्त बजरंग दुबे के प्रयास से नगर निगम भिलाई में दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर लगभग 12 करोड़ 22 लख रुपए का भुगतान विभिन्न एजेंटीयों के माध्यम से किया गया। जो भी नगर निगम भिलाई में उपलब्ध संसाधन था उससे यह प्रयास हुआ की सभी वर्ग के लोगों को कुछ न कुछ भुगतान हो जिससे से निगम पर निर्भर सभी लोग त्यौहार अच्छे से मना सके। प्रमुख रूप से जो भुगतान हुआ वह इस प्रकार है।


निगम में कार्यरत नियमित अधिकारी/कर्मचारी, एजेंसी के माध्यम से कार्यरत अस्थाई श्रमिकों, कम्प्यूटर आपरेटरों एवं स्वच्छता दीदियों/सफाई कामगारों को लगभग 6 करोड़

  1. जोन कार्यालयों को पार्षद निधि/विधायक निधि/सांसद निधि/मूलभूत सुविधा/पेयजल व्यवस्था/खनिज न्यास मद/स्कूल जतन योजना मद की राशि लगभग रू. 2 करोड़ 41 लाख
  2. पेयजल व्यवस्था मद से राशि लगभग रू. 77 लाख
  3. 14 वां वित्त से राशि लगभग रू. 44 लाख
  4. 15 वां वित्त से राशि लगभग रू. 20 लाख
  5. 121 बीएलसी हितग्राहियों के खातें में राशि लगभग रू. 53 लाख
  6. प्रधान मंत्री आवास योजनना (।भ्च्) राशि लगभग रू. 1 करोड़ 9 लाख
  7. ठेकेदारों के जमा अमानत राशि लगभग रू. 42 लाख
  8. सेवानिवृत्ति/मृत्यु के अवकाश नगदीकरण राशि लगभग रू. 36 लाख

इस प्रकार कुल लगभग 12 करोड़ 22 लाख ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *