रायपुर में रन फॉर यूनिटी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एकता दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया

रायपुर । रायपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस के पूर्व आयोजित रन फॉर यूनिटी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने कहा, “यह आयोजन हमें अपने देश की विविधताओं में एकता का महत्व समझाता है और हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “सरदार पटेल ने जिस संकल्प और साहस के साथ राष्ट्र को एकजुट किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। हम सभी इस दौड़ में सम्मिलित होकर उनके सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्प लें। रन फॉर यूनिटी में भाग लेकर हम सभी एकजुटता, अखंडता और अपने राष्ट्र के प्रति असीम श्रद्धा को प्रदर्शित करें।”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी वासियों के साथ एकता दौड़ लगाई और सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *