
रायपुर । रायपुर में दिवाली फटाका के संबंध में बिना मंत्री की अनुमति लिए होडिंग्स लगवाने के मामले में छत्तीसगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के जनसंपर्क अधिकारी अमर प्रकाश सावंत को सस्पेंड कर दिया गया है। होर्डिंग्स में मंत्री ओपी चौधरी के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भी फोटो थी।
सरकार ने इसे सरकारी मुलाजिम का मनमानापूर्ण व्यवहार करार देते हुए सावंत के खिलाफ एक्शन लिया है। पॉल्यूशन बोर्ड के मेम्बर सिकरेट्री के तरफ से जारी निलंबन आदेश में हालांकि, निलंबन का कारण प्रशासनिक बताया गया है।
इस मामले में पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति होडिंग्स लगाना सरकारी मुलाजिम का मनमानापूर्ण व्यवहार है। इसके लिए सावंत के खिलाफ कार्रवाई की गई है।