रायपुर दक्षिण उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं

रायपुर। रायपुर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल आज राज्य चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की पात्र जारी की जा रही है।

आकाश शर्मा के नाम से 2 वोटर कार्ड होने का मामला सामने आया है, जो अलग-अलग क्षेत्रों से हैं। इसके चलते आकाश शर्मा का नामांकन फार्म निरस्त हो सकता है।

दस्तावेज जांच करने उपरांत नामांकन फार्म निरस्त करने का अधिकार संबंधित चुनाव अधिकारी के पास है। पर्याप्त आधार और नियमानुसार आपत्ति को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।

वहीं खबर आ रही है कि चुनाव अधिकारी द्वारा 10 से 11 निर्दलीयों के नामांकन फार्म निरस्त कर दिए गए हैं। बता दें कि दोपहर 3 बजे साफ हो जाएगी कि रायपुर दक्षिण उपचुनाव में कितने प्रत्याशी मैदान में रहेंगे।

13 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को परिणाम की घोषणा होगी। यह उपचुनाव रायपुर दक्षिण के लिए महत्वपूर्ण है, और आकाश शर्मा की मुश्किलें बढ़ने से चुनाव की तस्वीर बदल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *