महासमुंद में दर्दनाक हादसा: ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार की मौत

महासमुंद । महासमुंद के रायपुर रोड पर साराडीह मोड के पास एक दुखद हादसा हुआ। अविनाश कुमार गुप्ता, 37 वर्ष, अपनी एक्टिवा स्कूटी से बेलसोंडा पावर प्लांट जा रहे थे, जब रायपुर से आ रही एक ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में अविनाश को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि अविनाश गुप्ता 4 जून 2024 को रात करीब 07:30 बजे अपने घर से एक्टिवा स्कूटी पर निकले थे। रात करीब 07:45 बजे साराडीह मोड के आगे पहुंचे तभी रायपुर तरफ से आ रही ट्रक ने उन्हें सामने से ठोकर मार दी।

पुलिस ने मर्ग जांच के बाद ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304ए भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है और विवेचना में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *