
रायपुर । रायपुर के पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कैंपस में स्थित स्टेट बैंक के एटीएम को मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात लूटने की कोशिश की गई। लुटेरों ने एटीएम मशीन काटकर पैसा निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। एटीएम की स्क्रीन और चेस्ट को तोड़ दिया गया, लेकिन नोट नहीं निकले।
विश्वविद्यालय कैंपस में 24 घंटे सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं और थाना भी निकट में है। इसके बावजूद लुटेरों ने एटीएम लूटने की कोशिश की। बुधवार की सुबह आसपास के लोगों ने एटीएम पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दो दिन बाद केस दर्ज किया है।