
बलरामपुर । बलरामपुर के कोतवाली थाना में एक स्वास्थ्यकर्मी की मौत के मामले में थाना प्रभारी प्रमोद रूसिया और आरक्षक अजय यादव को निलंबित कर दिया गया है। कांग्रेस ने इस मामले में 8 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।
बीती रात कोतवाली थाने के बाथरूम में एनएचएम कर्मचारी की लाश मिली थी, जिसके बाद हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मृतक के परिजनों ने थाने में हंगामा किया और सैकड़ों लोगों की भीड़ ने थाने में पथराव कर दिया।