बिलासपुर में सेक्सटॉर्शन का मामला: आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । बिलासपुर में एक युवती के साथ सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती से दोस्ती की, शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। दो साल तक आरोपी ने युवती का शारीरिक शोषण किया।

आरोपी ने पहले युवती से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी करने की बात कही, तो आरोपी ने इनकार कर दिया और युवती के अश्लील वीडियो और तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा।

20 अक्टूबर 2024 को आरोपी ने युवती को अपने दोस्त के घर ले गया और वहां भी शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान जब युवती ने उसे जल्द शादी करने की बात कही, तो आरोपी ने इनकार कर दिया और युवती की बनाई गई अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर धमकाते हुए कहा कि अब जब भी बुलाऊंगा, मिलने आ जाना, नहीं तो फोटो-वीडियो को वायरल कर दूंगा।

आरोपी ने युवती के साथ मारपीट भी की। अपने साथ हुए धोके और सेक्सटॉर्शन को लेकर पीड़िता ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी विधेन्दू शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *