
भिलाई । छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग ने राज्य के सभी शासकीय कर्मचारियों के वेतन में 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते में वृद्धि की है। यह वृद्धि 1 मार्च 2024 से लागू होगी। भिलाई निगम में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों को आयुक्त बजरंग दुबे ने वेतन में 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते के आदेश जारी किए हैं। नियमित कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 1 अक्टूबर 2024 से स्वीकृत किया गया है। जल्द ही यह लाभ उनके वेतन में जुड़कर उनके खाते में भेजा जाएगा।