
भिलाई । भिलाई नगर निगम ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत शासकीय सुलभ शौचालयों को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए स्वच्छता श्रृंगार मद में 19 लाख रुपये की राशि जारी की। आयुक्त बजरंग दुबे ने स्वच्छता श्रृंगार करने वाली एजेंसियों को उनके कार्य के अनुरूप भुगतान किया। शासन से शेष अनुदान की राशि प्राप्त होने पर भुगतान किया जाएगा।