कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेहंदी और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

भिलाई । कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र एवं समाजशास्त्र विभाग ने 22 अक्टूबर 2024 को महाविद्यालय परिसर में मेहंदी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। बीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और कलात्मक क्षमताओं का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं:

अर्थशास्त्र विभाग मेहंदी प्रतियोगिता में शिवानी राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता में आनंद चंदेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

समाजशास्त्र विभाग मेहंदी प्रतियोगिता में रिया साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता में के. सुचिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम के संयोजक शेषनारायण शुक्ला, विपाशा चौधरी, प्रियंका शर्मा और पूर्वा शर्मा थे। निर्णायक मंडल में अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अनुराग पांडेय थे। अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. लखन चौधरी और समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. के.एन. दिनेश ने छात्र-छात्राओं के कार्यों का मूल्यांकन किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. विनय शर्मा, ने प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को बधाई दी और प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्रों को भारतीय परंपराओं को सजीव रखने और महाविद्यालय की विविध गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *