
सत्येंद्र बडघरे कवर्धा – कबीरधाम जिले के ग्राम लोहारिडीह की घटना पर कांग्रेस पार्टी व उनके नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान और प्रदर्शन के संबंध को लेकर भाजपा के कबीरधाम जिला अध्यक्ष अशोक साहू ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा की भूपेश बघेल झुठी राजनीती करना बंद करें अपराधियों को सरक्षण देने वाली कांग्रेस पार्टी के नेताओं के मूह से न्याय जैसे शब्द भी अच्छे नहीं लगते कवर्धा में अपराधियों को सरक्षण देकर मो अकबर ने कवर्धा को अशांत करने की कोशिश की जिसका जवाब जनता ने मो अकबर व उनके आका भूपेश बघेल को विधानसभा व लोकसभा में दे दिया है लोहारिडीह की घटना पर फिर भूपेश बघेल कवर्धा का माहौल बिगाड़ना चाह रहे है विजय शर्मा संवेदनशील गृहमंत्री है जो बहुत ही संवेदनशीलता से ग्राम वासियों के बीच वार्तास्थापित कर गाँव में जनजीवन सामान्य हो सके .पीड़ित पक्षों को कानूनन न्याय मिल सके इस दिशा में प्रयत्नशील है वही दूसरी ओर मुद्दाविहीन कांग्रेस पार्टी व भूपेश बघेल झूठ बोलकर ,नाबालिग बच्चो के कंधे पर चढ़कर राजनीती करने की असफल कोशिश कर रहें है जिसकी जितनी निंदा की जाये कम है . हाल ही में समस्त ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर स्पष्ट कहा है हमे लोहारीडीह के घटना पर राजनीती नही करनी और ना ही करवानी है हमे सरकार पर भरोसा है कानून पर भरोसा है हमे न्याय मिलेगा उसके बाद भी राजनैतिक रोटी सेकने की कोशिश कर रहे भूपेश बघेल जी से कहूँगा अनावश्यक आँच देने से आपकी राजनीतिक रोटी सिकेगी नही बल्कि जल जाएगी।