
रायपुर । रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के नाम का एलान जल्द होने वाला है। सूत्रों के अनुसार, आकाश शर्मा के नाम पर सभी बड़े नेताओं ने अपनी सहमति जताई है। प्रमोद दुबे भी मजबूत दावेदार थे, लेकिन अंतिम निर्णय आकाश शर्मा के पक्ष में हुआ।
कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव के लिए राजीव भवन में कंट्रोल रूम बनाया है। पार्टी के निर्देश पर संगठन प्रभारी मलकीत गैदू ने इसका आदेश जारी किया है। दीपक मिश्रा को कंट्रोल रूम का प्रभारी और सलाम रिजवी को समन्वयक बनाया गया है।
कंट्रोल रूम में 20 नेताओं को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जिनमें राजेंद्र पप्पू बंजारे, नरेश गढ़पाल, सोमेन चटर्जी, चंद्रवती साहू, दीप्तेश चटर्जी, पूजा देवांगन, लक्ष्मी देवांगन, साक्षी सिरमौर, पल्लवी सिंह, अशोक चतुर्वेदी और गीता सिंह शामिल हैं।