
महासमुंद । महासमुंद पुलिस ने ओडिशा से आ रहे नशीले पदार्थों की तस्करी पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने एक ट्रक से 140 प्लास्टिक बोरियों में छिपाकर रखा 16-16 किलोग्राम का डोडा जब्त किया है, जिसकी कीमत 22 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। थाना सिंघोडा और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने मुखबिर से सूचना मिली कि गेरूआ रंग की महिन्द्रा कंपनी की ट्रक RJ 04 GC 5944 में नशीला पदार्थ है, जिसके बाद टीम ने ट्रक की तलाशी ली और मुर्रा बोरियों के नीचे छिपाकर रखे डोडा को जब्त किया। नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए डोडा को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। यह कार्रवाई नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जिसमें पुलिस ने लगातार ओडिशा से आ रहे गांजा और अफीम की तस्करी पर शिकंजा कसा है।