
भिलाई । भिलाई 03 पुलिस ने दो पहिया वाहन बुलेट चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई बुलेट, टूटा हुआ ताला, घटना में प्रयुक्त लोहे का आरी एवं मोबाइल जप्त किया गया।
आरोपी का बयान
आरोपी विशाल पाल उर्फ मोनू ने बताया कि उसके दोस्तों ने कहा था कि तुम्हारे पास एक अच्छा सा मोटर सायकल नहीं है, तुम पर बुलेट अच्छा दिखता है। इसी बात से प्रेरित होकर आरोपी ने प्रार्थी के मोटर सायकल को चोरी करने का मन बनाया।
पुलिस कार्रवाई
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुरानी मिलाई निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में पेट्रोलिंग टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी की गिरफ्तारी और रिकवरी
आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का आरी, टूटा हुआ ताला, मोबाइल एवं चोरी गई मोटर सायकल को उसके घर से बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश कर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
टीम की भूमिका
उक्त कार्यवाही में सहा. उप निरी. सुभाष साहू, प्र.आर. परस राम साहू, आर. अरविंद मेढ़े, आर. गजेन्द्र सिंह की उल्लेखनिय भूमिका रही।