
दुर्ग ।दुर्ग शहर के शिवनाथ नदी पुल से रविवार रात एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। SDRF टीम ने सोमवार को शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस को मृतक की कार से सुसाइड नोट मिला, जिसमें हल्दीराम मालिक और SS फूड प्राइवेट लिमिटेड के मालिक पर परेशान करने का आरोप है। दुर्ग के दीपक नगर निवासी रविराज रंधावा (48) ने आत्महत्या की। वह शिवनाथ नदी ब्रिज से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस को ब्रिज पर उसकी कार से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने हल्दीराम मालिक और SS फूड प्राइवेट लिमिटेड के मालिक पर परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि दोनों ने उनका हिसाब नहीं बनाया, जिससे वे आत्महत्या करने को मजबूर हुए। सुसाइड नोट में 17 अक्टूबर का डेट लिखा है। उन्होंने परिवार को परेशान न करने और पैसा परिवार के अकाउंट में देने का अनुरोध किया।
SDRF प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रविवार रात 11-12 बजे के बीच सूचना मिली थी कि पीपरछेड़ी ब्रिज के ऊपर एक लावारिश कार खड़ी है, और किसी युवक ने ब्रिज से शिवनाथ नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी की है। SDRF टीम ने नदी में तैरकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।