
भिलाई । भिलाई के प्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. राजर्षि मिश्रा के क्लिनिक सेक्टर 10 में एक अनोखा मौका आया। पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष और वर्तमान में संसदीय समिति के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद एम थंबीदुराई ने अपनी चिकित्सकीय जांच के लिए उनके क्लिनिक में आकर आश्चर्यचकित कर दिया।

डॉ. राजर्षि मिश्रा की प्रतिष्ठा संयुक्त राज्य अमेरिका तक फैली हुई है। उनके एक मित्र ने एम थंबीदुराई को उनके बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने स्वयं आकर डॉ. मिश्रा से अपनी निजी चिकित्सकीय सलाह ली।

बातचीत के बाद, सांसद जी बेहद खुश नज़र आए। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि उनकी दवाई से उन्हें आराम हुआ तो वे डॉ. राजर्षि मिश्रा को नई दिल्ली और तमिलनाडु में भी चिकित्सकीय सलाह हेतु आमंत्रित करेंगे।
