
बिलासपुर । मनेंद्रगढ़ के रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट में एक युवक की लाश मिली। वह केबल चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाया गया था। युवक ने खुदकुशी की या अन्य वजह है, यह पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी। घटना से चेकपोस्ट में हड़कंप मच गया।
रेलवे केबल चोरी के केस में दिलीप तिर्की और एक अन्य युवक को पूछताछ के लिए लाया गया था। दिलीप तिर्की को रात में यूरीन लगने पर शौचालय में ले जाया गया। कुछ समय बाद जब वह बाहर नहीं निकला, तो अंदर देखने पर उसका शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। यह घटना आरपीएफ पोस्ट मनेंद्रगढ़ में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।