रायपुर दक्षिण उपचुनाव: स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने महत्वपूर्ण बैठक ली

रायपुर । रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बैठक ली। इस बैठक में पूर्व सांसद सुनील सोनी, बीजेपी जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ, महामंत्री रमेश ठाकुर, बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति अंजय शुक्ला, सुभाष तिवारी, बीजेपी मंडल अध्यक्ष मुकेश पंजवानी, महामंत्री बॉबी खनूजा, मनोज राजपूत उपस्थित थे।

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव 13 नवंबर को होगा। इस सीट पर किसी भी प्रत्याशी की जीत में महिलाओं की भूमिका काफी अहम होगी, क्योंकि यहां पर पुरुषों की तुलना में महिला वोटर्स की संख्या अधिक है।

चुनाव आयोग की सीईओ रीना बाबा साहब कंगाले ने बताया कि विधानसभा में कुल 2,70,936 वोटर हैं। इनमें से पुरुष 1,33,713 और महिला वोटर 1,37,171 हैं। ये सभी 253 बूथों पर वोट डालेंगे। कानून व्यवस्था के लिए सुरक्षाबलों की 5 कंपनियां लगाई गई हैं। इन्हें सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ, स्ट्रांग रूम एवं काउंटिंग सेंटर में तैनात किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *