
रायपुर । चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। इसके साथ ही रायपुर दक्षिण और उत्तर प्रदेश के विधानसभा सीटों के लिए भी चुनाव तिथि की घोषणा की जाएगी।
महाराष्ट्र में 2014 में सभी 288 सीटों पर 15 अक्टूबर को वोट डाले गए थे, जबकि 2019 में 30 नवंबर को एक फेज में वोटिंग हुई थी। झारखंड में 2014 में 25 नवंबर, 2 दिसंबर, 9 दिसंबर, 14 दिसंबर और 20 दिसंबर को मतदान हुआ था, जबकि 2019 में 30 नवंबर, 7 दिसंबर, 12 दिसंबर, 16 दिसंबर और 20 दिसंबर को वोट पड़े थे।
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार है, जिसमें शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट शामिल हैं। झारखंड में महागठबंधन यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाली सरकार है, जिसमें कांग्रेस, राजद और वाम दल शामिल हैं।
चुनाव तिथि के ऐलान से पहले ही दोनों राज्यों में राजनीतिक हलचल बढ़ी हुई है। अलग-अलग गठबंधन दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू हो गई है।