
सत्येंद्र बडघरे कवर्धा – आज कल कवर्धा जिला मे हो रहे घटनाओ के कारण यह जिला लगातार सुर्खियों मे रहता है , छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजनीति में भी यह जिला अपनी एक अलग ही पहचान रखता है परंतु आपको यह जानकर हैरानी भी होगी की इस जिले में एक भी महिला टी आई नही है।
आपको बता दे की हल ही मे इस जिले में अनेको बड़ी बड़ी वारदाते लगातार हुई है इस जिले में कुल थानो की अगर बात करे तो थाना कोतवाली (कवर्धा) , पिपरिया, पंडारीया , कुंडा, तरेगाव, चिल्फी, स. लोहरा, कुगदूर , बोडला , अनु. जाती कवर्धा, भोरमदेव , झलमला ज., सिघनपुरी ज. , रेंगाखार , सहित महिला सेल व यातायात भी है जहाँ थानो मे महिलाओ से संबंधित अनेकों मामले प्रतिदिन आते हैं परंतु आश्चर्य की बात यह है की इस जिले मे एक भी महिला टी आई नही है जबकी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री के साथ विधान सभा अध्यक्ष भी इसी जिले से आते है अगर जिले में महिला टी आई आए तो सायद इस जिले में अपराधो मे भी कुछ कमी आए जिले में कुल तीन महिला उप , निरक्षक है जिसमे दो अवकाश पर है और बची एक जिसके सहारे पूरे जिले की महिलाओ से संबधित अपराध का निराकरण चल रहा है , अगर जिले में महिला टी आई आती है तो सायद महिलाओ से संबंधित अपराधो मे भी कमी आ सकती है।