बंटी-बब्ली के खिलाफ दूसरे दिन भी एफआईआर, इस बार लेबर इस्पेक्टर बनाने के नाम पर ठगे 9 लाख

दुर्ग। कोतवाला थाना अंतर्गत बंटी-बबली के खिलाफ थाने में दूसरी एफआईआर हुई है. दोनों ने इस बार युवक को सीजी पीएससी के माध्यम से लेबर इस्पेक्टर की नौकरी लगवाने का झांसा दिया और 9 लाख रुपए लेकर फरार हो गए. इससे पहले आरोपी पति-पत्नी ने किसान को नायाब तहसीलदार बनाने का लालच देकर 29 लाख रुपए ठगे थे.

थाना पुलिस ने बताा कि मरार पारा वार्ड 5 दुर्ग निवासी सचिन कुमार टांडिया (29वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वो बेरोजगार है। ग्राम मोहंदी निवासी रेखराज खेलवार एवं उसकी पत्नि भारती खेलवार के द्वारा सीजीपीएससी के माध्यम से लेबर इंस्पेक्टर के पद पर सरकारी नौकरी लगाने के नाम से कुल 9 लाख रुपए ले लिए। लेकिन अब तक न उसकी नौकरी लगी और न ही आरोपियों ने पैसे वापस करे। इस पर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। मामले में शिकायत पर पुलिस ने धारा 420,120 बी, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी की तलाश जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *