
सतेन्द्र बडघरे। कबीरधाम। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 25 लोग घायल हो गए। यह हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बचेड़ी में रविवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 30 लोग सवार थे।
हादसे में 25 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के तुरंत बाद डायल 112 टीम और संजीवनी 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।