
कांकेर । कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान को गति देने के लिए कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई.के. एलिसेला ने डीआरजी बलों को 40 मोटरसाइकल वितरित कीं।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, उप पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर साव और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। मोटरसाइकल मिलने से नक्सल अभियानों के दौरान जवानों को त्वरित कार्यवाही में सुविधा होगी और उनके उत्साह में वृद्धि होगी।