रायपुर । छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रमोशन हुआ है। 18 डीएसपी और सहायक सेनानियों को एडिशनल एसपी के पद पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत पुलिस अफसरों को नई पदस्थापना भी दी गई है।
महासमुंद डीएसपी कृष्णा कुमार पटेल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज्य इन्वेस्टीगेशन एजेंसी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है, जबकि उदयन बेहार को उप पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से एएसपी आसूचना शाखा, कांकेर कैम्प पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर की जिम्मेदारी दी गई है।


