दंतेवाड़ा में सस्पेंड पटवारी का हाईवोल्टेज ड्रामा, मुख्यमंत्री से मिलकर लगाई न्याय की गुहार

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रवास पर सस्पेंड पटवारी किशोर दीवान ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को आवेदन देकर अपनी समस्या बताई और मीडिया के सामने रोते हुए अपनी व्यथा सुनाई।

पटवारी दीवान ने बताया कि अधिकारियों की बेगारी का विरोध करने पर उनका तीन बार ट्रांसफर किया गया और एसडीएम जयंत नहाटा के खिलाफ शिकायत करने पर उन्हें पीटा गया और एफआईआर दर्ज करवा दी गई। उन्होंने कहा कि विभागीय जांच की जानकारी नहीं दी जा रही है और पुलिस भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करती है।

इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं आ सका। मुख्यमंत्री ने मां दंतेश्वरी के दर्शन किए और तमाम नवीन कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *