
नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। दोपहर 1 बजे से सेना और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी रही।
सेना के सभी जवान सुरक्षित हैं, जबकि नक्सलियों को भारी नुकसान होने की खबर है। हालांकि, नक्सलियों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के जवानों की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन चलाया, जिसकी पुष्टि नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने की।