
रायपुर । रायपुर पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग और गूगल रिव्यू टास्क के नाम पर ठगी करने वाले 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खातों में 70 लाख रुपये होल्ड कराए हैं।
पहले मामले में, प्रार्थी रश्मि ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम पर 88 लाख रुपये की ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी सोमनाथ सरदार पिता तपन सरदार उम्र 24 वर्ष पता 94/1 पीजीएमम शाह रोड, गोल्फ ग्रीन कोलकाता को गिरफ्तार किया और 57 लाख रुपये होल्ड कराए। आरोपी कोलकाता में कंप्यूटर शॉप का संचालन करता है। इस मामले में पूर्व में उत्तर प्रदेश, बिहार, चेन्नई से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दूसरे मामले में, प्रार्थी श्वेता मेहरा रायपुर ने गूगल रिव्यू टास्क पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 29.49 लाख रुपये की ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी प्रेम चंद्राकर पिता श्री सुरेश चंद्राकर उम्र 22 वर्ष पता ग्राम पचपेड़ी भिलाई दुर्ग छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार किया और उसकी संपत्ति को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू की। आरोपी ने ठगी की रकम से बड़ा घर बनवाया है, मंहगी गाड़ी लेकर घूमता है। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड को जप्त किया गया है। इस मामले में पूर्व में एक आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है तथा 500 से अधिक बैंक खाता/UPI ID ब्लॉक कराया गया है।
तीसरे मामले में, प्रार्थी मयूर लखतरिया ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम पर 6.5 लाख रुपये की ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम देवांगन पिता राधेलाल देवांगन उम्र 21 वर्ष पता जयंती नगर दुर्ग को गिरफ्तार किया और लगभग 600 सिम कार्ड को डीएक्टिवेट करवाने की कार्यवाही की।
चौथे मामले में, प्रार्थी नवीन कुमार रायपुर ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम पर 1.39 करोड़ रुपये की ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी हिमांशु निर्मलकर पिता चंदूलाल उम्र 27 वर्ष निर्मलकर पता धरमपुरा रायपुर को गिरफ