जांजगीर-चांपा में पुलिसकर्मी का विवादित डांस वीडियो वायरल, निलंबन

जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा जिले के थाना बिर्रा में तैनात एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक कार्यक्रम में लड़कियों के साथ डांस करता हुआ दिख रहा है।

वीडियो 30 सितंबर की रात को ग्राम सोनादह में आयोजित एक कार्यक्रम का है, जहां सहायक उपनिरीक्षक फुलेश्वर सिंह सिदार वर्दी में लड़कियों के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फुलेश्वर सिंह सिदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि फुलेश्वर सिंह सिदार ने अपने कर्तव्य स्थल से बाहर जाकर सार्वजनिक स्थल में वर्दी की हालत में लड़कियों के साथ डांस कर अनुशासनहीनता एवं अशिष्ट आचरण प्रदर्शित किया है। ऐसे में उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *