रायपुर में नाबालिक लड़की का अपहरण, तेलंगाना से बरामद

रायपुर: कबीर नगर थाना में 28 अगस्त 2024 को एक नाबालिक लड़की के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 12 वर्ष 3 माह की नाबालिक लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाया गया है।

पुलिस ने अपराध क्रमांक 190/24 धारा 137(2)BNS के तहत मामला दर्ज किया और अपहृत बालिका एवं अज्ञात आरोपी का पता तलाश शुरू किया। जांच के दौरान पता चला कि अपहृत बालिका तेलंगाना में है।

तेलंगाना पुलिस की मदद से अपहृत बालिका को आरोपी गोलू उर्फ विनय जांगड़े के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपी गोलू उर्फ विनय जांगड़े पिता मनोज जांगड़े उम्र 20 साल निवासी ग्राम भैसामुड़ा थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा का निवासी है।

अपहृत बालिका से पूछताछ करने पर उसने बताया कि आरोपी काम करने रायपुर आया था और जान पहचान बढ़ाकर बहला फुसलाकर अपने साथ इंद्रेशम नव्या कॉलोनी तेलंगाना ले जाकर निर्माणाधीन मकान में रखकर लगातार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस ने आरोपी गोलू उर्फ विनय जांगड़े को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। अपहृत बालिका को उसके माता-पिता को सुपुर्दनामा में दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *