
रायपुर । केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 9 बजे रायपुर पहुंचकर मुनिश्री सुधाकर की सभा में शामिल होंगे। टैगोर नगर स्थित पटवा भवन में तेरापंथ जैन समाज द्वारा आयोजित “रिश्तो की डोर, ना हो कमजोर” कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी शामिल होंगे, जबकि महाश्रवण के शिष्य मुनि सुधाकर और सहवर्ती मुनि नरेश कुमार का सानिध्य प्राप्त होगा।