सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 3 आरोपी धराए…भिलाई.

उतई थाना अंतर्गत सूने मकान में चोरी करने वाले आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई है। आरोपियों ने 20 सितंबर की रात ग्राम जोरातराई में धावा बोलकर घर में सीमेंट सीट, रोशनदान की खिड़की, समेत कमरे में रखा घरेलु सामान चोरी कर लिया था।
एसडीओपी पाटन आशीष कुमार बंछोर ने बताया कि 25 सितंबर को ग्राम डुंडेरा निवासी नरेंद्र देवांगन ने शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि घटना दिनांक को अपने घर में ताला लगाकर अपने माता-पिता के पास ग्राम जोरातराई गया था। दूसरे दिन सुबह 6 बजे वापस आया तो देखा घर में रखे एलईडी टीवी, सेटअप बॉक्स, बर्तन, ब्रेकर मशीन समेत सीमेंट सीट और खिड़की का रोशनदान चुरा ले गया। शिकायत पर पुलिस ने धारा 331(4), 305, 317(5), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। इस बीच मुखबिर से एक संदेही कामेश्वर उर्फ विक्की मरकाम (32वर्ष) और सलीम महिपाल (29वर्ष) निवासी शांति नगर डुंडेरा के संबंध में जानकारी मिली। हिरासत में लेकर दोनों से पूछताछ करने पर दोनों प्रार्थी नरेंद्र के घर में चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही बताया कि उन्होंने बर्तनों को रितेश कुर्रे नाम के व्यक्ति को बेचे थे। इस आधार पर पुलिस ने रितेश को भी पकड़ लिया। तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में रिमांड पर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *