
सुकमा । बस्तर क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई जारी है। सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के कर्कनगुड़ा इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है।
इस मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG), सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) और कोबरा बटालियन के जवान शामिल हैं। जवान लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं।
अब तक इस मुठभेड़ में कोई हताहत की खबर नहीं है। सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
माओवादी लगातार नुकसान से बौखलाए हुए हैं और जवानों को नुकसान पहुंचाने की रणनीति बना रहे हैं। लेकिन जवानों की लगातार सफलता से माओवादियों में भय का माहौल है।