फुंडा मे अपने फॉर्म हाउस से मवेशियों की तस्करी कराने वाला मालिक गिरफ्तार…..

गोविंदा चौहान
भिलाई:
मवेशियों का अवैध रूप से परिवहन करके उन्हें कत्लखाने में जाने वाले में फरार चल रहे सह आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। 10 सितंबर को पाटन पुलिस फुंडा स्थित फॉर्म हाउस पर रेड डालने पहुंची। पुलिस के आने की पहले से ही सूचना पाककर फॉर्म हाउस संचालक सिवानी गिरी गोस्वामी समेत अन्य आरोपी मौके से भाग गया थे। सोमावर को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।एसडीओपी पाटन ने बताया कि 10 सितंबर को ग्राम फुंडा में रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम फुंडा में पेट्रोल पंप के आगे 200 मीटर मुख्य मार्ग पर बने फार्म हाउस में भैंसा भैंसी को जमा करके रखा गया है एवं कटनी कत्ल खाना ले जाने की तैयारी की जा रही है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फार्म हाउस में दबिश दी। वहां पर चार पहिया वाहन जिसे त्रिपाल से चारों ओर से ढका हुआ रखा गया था। ट्रक के अंदर दो नग भैंस 18 नग भैंसी भर कर रखी गई थी। मौके पर पकड़े गये चालक ने बताया कि वाहन के अंदर मवेशी उसके द्वारा भरकर रख गए हैं और वह काटने कत्ल खाना लेकर जा रहा है। वही फुंडा फार्म हाउस के अंदर तीन नग भैंसा 20 नग भैंस को रखा हुआ है। मौके पर पुलिस ने मिनी ट्रक, 5 नग भैंसा एवं 38 नग भैंस को जब्त किया था। पुलिस ने आरोपी चालक इस्तगार अहमद उर्फ भूरा निवासी केवल थाना तहसील जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया था। प्रकरण में अन्य आरोपियों के संबंध जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *