बिलासपुर सिम्स के डीन और एमएस सस्पेंड, स्वास्थ्य मंत्री ने की कार्रवाई

बिलासपुर । बिलासपुर सिम्स के डीन डॉ. केके सहारे और एमएस डॉ. एसके नायक को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई मरीजों को हो रही परेशानी और सिम्स प्रबंधन की लापरवाही के कारण की गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन की पक्षधर है और गरीब जनता का हित सर्वोपरि है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बिलासपुर में सिम्स की अधिशाषी समिति की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मरीजों को हो रही परेशानी और सिम्स प्रबंधन की कार्यशैली से असंतुष्ट हुए। उन्होंने डीन डॉ. केके सहारे और एमएस डॉ. एसके नायक को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, स्वास्थ्य मंत्री ने बिलासपुर में सिम्स के विस्तार के रूप में कोनी में बन रहे मल्टी स्पेश्यालिटी हास्पिटल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने 31 अक्टूबर 2024 तक तमाम निर्माण, खरीदी एवं भर्ती के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि राज्य स्थापना सप्ताह के दौरान इसका लोकार्पण किया जा सके।

इस मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में छह विशेषज्ञ वाले विभाग- नेफोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, सीटीव्हीएस, न्यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जरी शामिल हैं। इसमें 240 बेड की सुविधा होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल शुरू करने के पहले फॉयर ऑडिट और लिफ्ट की ऑडिट कराने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सिम्स का नया भवन भी इसी परिसर में बनेगा। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए 700 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने समीप में ही बन रहे कैंसर इंस्टीट्यूट भवन की भी जानकारी ली और मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अस्पताल में ट्रायल शुरू करने के निर्देश दिए ताकि जो कमियां सामने आएंगी उन्हें समय रहते सुधारा जा सके। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सुशासन की पक्षधर है और गरीब जनता का हित सर्वोपरि है। उन्होंने चिकित्सकों और सिम्स स्टाफ को सेवा भाव से काम करने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *